तलाक ले रहे हैं माइली के माता-पिता
हॉलीवुड गायिका एवं अभिनेत्री माइली साइरस का इस समय बुरा वक्त चल रहा है। हाल ही में उनका अपने ब्वायफ्रेंड से तलाक हुआ है। अब माइली के माता-पिता का तलाक होने वाला है। बिली रे साइरस और टिश साइरस शादी के 17 साल बाद तलाक लेने वाले हैं।
वेबसाइट ईऑनलाइन डॉट कॉम के अनुसार बुधवार को दाखिल तलाक के दस्तावेजों में उन्होंने कहा है कि उनमें ऐसे मतभेद हैं जिन्हें मिटाया नहीं जा सकता। दंपति ने कहा है, "आप समझ सकते हैं कि यह हमारे परिवार के लिए कितना कठिन समय है। हम अपने कुछ निजी मामले निपटाने की कोशिश कर रहे हैं।"
उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि यह उन दोनों के लिए बेहतर है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके तलाक की वजह कोई तीसरा शख्स नहीं है।
actress अभिनेत्री तलाक पिता ब्वायफ्रेंड मां माइली सायरस हॉलीवुड boyfriend divorce father hollywood miley cyrus mother


Click it and Unblock the Notifications
