डेमी मूर के साथ खुश माइली सायरस

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक माइली इससे काफी उत्साहित हैं। माइली कहती हैं "हम दोनों अच्छे दोस्त हैं इसलिए मुझे लगता है कि उनके साथ काम करना बहुत मजेदार होगा। मैं उनके साथ व फ्रांसीसी निर्देशक के साथ काम करना चाहती हूं।"
फिल्म में मूर माइली की मां की भूमिका कर रही हैं। यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपने जीवन के बीच के वर्षो में कुछ परेशानियों से गुजरती है। सत्रह वर्षीय माइली पहले प्रोफेशनल पॉप सिंगर थीं लेकिन अब वह सिंगिंग से ध्यान हटा कर एक्टिंग पर कंसंट्रेट कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











