लियोनार्डो से ब्याह करेंगी साइरस
हॉलीवुड अभिनेत्री माइली साइरस लियोनार्डो डी कैप्रियो से शादी करना चाहती हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार साइरस ने लियोनार्डो से शादी रचाने की अपनी ख्वाहिश हाल में संपन्न ग्लोडन ग्लोब अवार्ड समारोह में उन्हें देखने के बाद बताई।
साइरस को उम्मीद है कि सुपर मॉडल बार रेफाली के साथ लियोनार्डो का रोमांस कामयाब नहीं होगा।
साइरस ने कहा, "मैंने अपने पति लियोनार्डो कैप्रियो को देखा। मैंने उनसे मुलाकात नहीं की। वे नहीं जानते कि मैं उनकी पत्नी हूं लेकिन एक दिन मैं उनकी पत्नी बनकर रहूंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications