जैगर को ब्रिटिश संगीतकारों पर गर्व
अभी हाल ही में ब्रिटिश संगीतकारों द्वारा 16 शीर्ष ग्रैमी अवार्ड जीतने पर सर मिक जैगर ने खुशी और गर्व जाहिर किया है।
वेबसाइट 'द सन डाट को डाट यूके' के अनुसार जैगर का मानना है कि यह समय ब्रिटिश संगीत के सबसे बेहतरीन कालों में से है।
उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह ग्रैमी में ब्रिटिश संगीतकारों के बेहतर प्रदर्शन से यह सिद्ध हो गया है कि घेरलू प्रतिभाओं के लिए यह महान समय है। इससे यह भी साबित हुआ कि ब्रिटेन में संगीत की नई प्रतिभाएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











