Gossip Girl फेम एक्ट्रेस का 39 साल की उम्र में हुआ निधन, परिवार को नहीं पता चल पाया मौत का कारण

Michelle Trachtenberg Dies: 'गॉसिप गर्ल' और 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' में अपने रोल के लिए फेमस एक्ट्रेस मिशेल ट्रैचेनबर्ग का 39 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (NYPD) ने कहा कि वह अपने मैनहट्टन अपार्टमेंट में बेहोश पाई गईं।
NYPD ने दी मौत की खबर
वैरायटी के अनुसार, हाल ही में उसका लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था। हालांकि, मौत के सही कारण की पुष्टि नहीं हुई है। NYPD ने किसी भी तरह के क्रिमिनल इनवॉल्वमेंट से इनकार किया है। एक बयान में, NYPD ने कहा कि अधिकारियों ने सुबह 8 बजे के तुरंत बाद 911 कॉल का जवाब दिया और इमरजेंसी मेडिकल वर्कर्स ने उन्हें घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया।
एक्ट्रेस की पब्लिसिस्ट ने बताया- "यह बताते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है कि मिशेल ट्रैचेनबर्ग का निधन हो गया है। परिवार उनके नुकसान के लिए प्राइवेसी का रिक्वेस्ट करता है। इस समय कोई और डिटेल नहीं है।"
बेहद कम उम्र से शुरू की एक्टिंग
11 अक्टूबर 1985 को न्यूयॉर्क में जन्मी, ट्रेचेनबर्ग ने बहुत कम उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। जब वह एडवरटाइजमेंट में नजर आईं, तब वह सिर्फ़ 3 साल की थीं और बाद में, उन्हें अपना पहला टीवी प्रोजेक्ट मिला, निकेलोडियन सीरीज द एडवेंचर्स ऑफ पीट एंड पीट, जिसका प्रीमियर 1990 के दशक के मिड में हुआ।
कई फिल्मों में भी किया काम
10 साल की उम्र में, उन्हें एक फिल्म, हैरियट द स्पाई में काम करने का मौका मिला, जो 1996 में रिलीज हुई थी। हालांकि, उन्हें सफलता टीन ड्रामा 'बफी द वैम्पायर स्लेयर' में डॉन समर्स के रोल से मिली। ट्रेचेनबर्ग पांचवें सीजन में लोकप्रिय शो में शामिल हुईं और सातवें और आखिरी सीजन तक इसमें बनी रहीं, जो 2003 में खत्म हुआ। उनकी दूसरा सफल प्रोजेक्ट गॉसिप गर्ल था, जो 2007 से 2012 तक टेलिकास्ट हुआ। टीन ड्रामा में, उन्होंने जॉर्जीना स्पार्क्स की भूमिका निभाई।
आउटलेट के अनुसार, उन्होंने 2022 में एचबीओ मैक्स की गॉसिप गर्ल रीबूट में अपने रोल को दोहराया था। इन सफल शो के अलावा, उन्होंने फिल्मों में भी काम किया, जिसमें 2004 की यूरोट्रिप और 2005 की आइस प्रिंसेस शामिल हैं। इसके अलावा वह 17 अगेन का भी हिस्सा थीं, जो बूर स्टीयर्स की डायरेक्टेड 2009 की अमेरिकी टीन फैंटेसी कॉमेडी फिल्म थी। इसमें जैक एफ्रॉन, लेस्ली मान, थॉमस लेनन और मिशेल ट्रैचेनबर्ग लीड रोल में थे, जबकि मेलोरा हार्डिन, स्टर्लिंग नाइट और मैथ्यू पेरी सपोर्टिंग रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











