बच्चों के शो में मिशेल ओबामा

इस एपिसोड में विशेष अतिथि के तौर पर अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा आ रही हैं। अमेरिकन राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल को बागवानी का शौक है। उन्होने व्हाइट हाउस में एक बगीचा लगा रखा है जिस में वो सब्जियाँ उगाती हैं।
अमेरिकन बच्चों को ताजा सब्जियाँ खाने का संदेश देने आ रही मिशेल शो में ऐसा ही एक सब्जियों का बगीचा लगाती नजर आएंगी। उनका कहना है कि अगर रोज बगीचे से ताजा सब्जियाँ ली जाएं तो खाना बहुत टेस्टी होता है।
इस शो का प्रसारण १९६९ में शुरु हुआ था। यह शो मनोवैज्ञानिक तरह से बच्चों को उनके विकास से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराता है। इस कार्यक्रम को १०० से अधिक एमी प्राइज मिल चुके हैं और १२५ से अधिक देशों में इसका प्रसारण होता है।


Click it and Unblock the Notifications











