माइकल जैक्सन के घर में माइकल का भूत !

माइकल जैक्सन की मौत के बाद आज तक उनके डांस का मुकाबला कोई नहीं कर सका उनकी मौत से पूरी दुनिया आज भी उबर नहीं पाई है। अब उनके पड़ोसियों के अनुसार लॉस एजेल्स में स्थित माइकल के घर से रात को कभी कभी उनके उनके गाने की आवाजें सुनाई देती हैं इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने माइकल को कई बार उनके घर के चारों तरफ चलते हुए भी देखा है।
पड़ोसियों के अनुसार माइकल ने जिस तरह अपने थ्रिलर विडियो में वॉक की थी उसी तरह वो आज भी अपने घर के आस पास वॉक करते हैं। ज्ञात हो कि 25 जून 2009 को बेवरली हिल्स पर स्थित उनके घर में माइकल की मौत हुई थी ।
पड़ोसियों ने कहा "लोगों ने शाम को माइकल के घर से संगीत की आवाज सुनी है, उनके गाने की भी। ये बहुत अजीब है। पूरी दुनिया जानती है कि माइकल जिंदगी के खत्म होने के बाद की जिंदगी के बारे में बहुत जिज्ञासु थे जैसा कि उनकी वीडियो थ्रिलर में उन्होने दिखाया है। वो आत्माओं में बहुत विश्वास रखते थे और अब उनकी खुद की आत्मा वापस आ गई है।"


Click it and Unblock the Notifications











