जैक्सेन का सामान होगा नीलाम
महान पॉप गायक माइकल जैक्सन के 'मूनवाकिंग' जूतों और 'फेडोरा' हैट की नीलामी होगी। नीलामी में 19,000 डॉलर मिलने की उम्मीद है। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक काले रंग के 'सीबैगो' जूते बुधवार को लंदन के बोनहैम्स नीलामी घर में बेचे जाएंगे।
दिवंगत पॉप कलाकार ने 9/11 के हमले से एक दिन पहले अपने न्यूयॉर्क शो के दौरान ये जूते पहने थे। जूतों के साथ उनकी 'फीडोरा' टोपी की भी नीलामी होगी। जैक्सन अपने कार्यक्रमों के दौरान यह हैट लगाते थे। जूतों और हैट की नीलामी से 19,000 डॉलर मिलने की उम्मीद है। टेलीविजन धारावाहिक 'स्पिटिंग इमेज' में इस्तेमाल की जाने वाली जैक्सन की कठपुतली की भी नीलामी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications