निर्देशक बनने वाले थे जैक्सन

By Staff

दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन मरने से पहले निर्देशन की दुनियां में कदम रखने जा रहे थे। माइकल के एक करीबी मित्र ने इस बारे में बताया कि मौत से तीन माह पूर्व जैक्सन एक फिल्म का सह-निर्देशन और उसके निर्माण में पैसा लगाने की पूरी तैयारी कर चुके थे।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम' के अनुसार निर्माता ब्रायन माइकल स्टोलर ने दावा किया है कि निर्देशक के तौर पर जैक्सन बॉलीवुड में कदम रखना चाहते थे। उनकी मौत 25 जून को हुई थी।

ब्रायन ने कहा कि जैक्सन उनकी कंपनी 'मैजिक शेडोज' के सहयोगी बनने के लिए तैयार थे और वह फिल्म 'दे केज द एनिमल्स एट नाइट' का सह-निर्देशन करने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म पर गत सात वर्षो से काम चल रहा है।

ब्रायन ने कहा कि फिल्म की कहानी मशहूर लेखक जीनिंग माइकल बर्च की आत्मकथा पर आधारित है, जिसके बारे में जैक्सन ने ही जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, "फिल्म निर्माण और निर्देशन को लेकर जैक्सन काफी उत्सुक थे। हालांकि अभिनय को लेकर उन्होंने कभी उत्सुकता नहीं दिखाई थी।"

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म 'द विज' में जैक्सन ने अभिनय के क्षेत्र में भी कदम रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X