अपना क्लोन चाहते थे जैक्सन

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार जैक्सन ने अपने मित्र उड़ी जेलर के साथ लॉस वेगास में मानव क्लोनिंग पर आयोजित एक सम्मेलन में हिस्सा लिया था। जैक्सन रेलियंस नामक एक धार्मिक संप्रदाय की शिक्षाओं में भी रुचि रखते थे। उन्होंने संप्रदाय के लोगों से कहा कि यदि वे सक्षम हों तो उनका क्लोन तैयार कर सकते हैं।
वर्ष 2002 में इस सम्मेलन में जैक्सन को पहुंचाने वाली कार के चालक अल बोमैन ने कहा कि इस मौके पर माइकल जैक्सन बहुत उत्तेजित थे। वह सभागार से एक बच्चे की तरह उछलते हुए बाहर आए। वह उड़ी के साथ क्लोन के संबंध में बातें कर रहे थे।
बोमैन ने कहा कि वह क्लोन द्वारा तैयार ब्रिटिश भेड़ 'डाली' से बहुत प्रेरित थे। जब उन्होंने रेलियंस के बारे में सुना तो उन्हें पूरा भरोसा हो गया कि वे उसका क्लोन तैयार कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications