प्रेरणादायक संगीत के मुरीद थे माइकल: जेनी फोंडा

माइकल भी अपने आप को संयमित और संतुलित करने के लिए प्रेरणादायक टेप सुना करते थे जिससे उनके सकारात्मक ऊर्जा मिलती थी जो उनके लिए अच्छी साबित होती थी। यह खुलासा किया है अभिनेत्री जेनी फोंडा ने। जेनी को साल 1981 में माइकल के साथ वक्त बिताने का मौका मिला था।
जेनी ने कहा कि जब मैं माइकल के साथ रही तो मुझे पता चला कि करोड़ो लोगो के प्रेऱणादायक माइकल भी अपने आप को प्रेरणा देने के लिए क्या-क्या करते हैं। जेनी ने कहा, माइकल जैक्सन के साथ वो 10 दिनों तक रही। वह अपने तकिए के पास एक टेप रिकार्डर रखते थे।
वह इस टेप को सुना करते थे। इस टेप से आवाज आती थी आप अच्छे इंसान हैं और आगे बेहतर होगा। इन सारी बातों को सुनकर माइकल को लगता था कि उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिल गयी है। जिसके बाद वो अपना संगीत का अभ्यास करते थे। नतीजा आपको सामने हैं कि माइकल की मौत के बाद भी लोग आज भी उनकी आवाज पर थिरकते नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











