जारी होंगे माइकल के अनसुने गाने...

गौरतलब है कि माइकल जैक्सन की जून 2009 में एक दवा की अधिक मात्रा ले लेने से मौत हो गई थी।
फ्रेड ने कहा, "हमारे पास जैक्सन के बहुत से अप्रदर्शित गीत और वीडियो फुटेज हैं। हमने एक परियोजना बनाई है जिसमें हम इन गानों को जोड़ेंगे।"फ्रेड ने 2001 में जैक्सन के साथ 'इनविंसिबल' एलबम में काम किया था। उन्होंने कहा कि वे दिन उनके करियर के सबसे अच्छे दिन थे क्योंकि जैक्सन बहुत ही निश्चिंत और मस्त थे।
उन्होंने कहा, "मैंने उनके साथ केवल दो साल काम किया। वह सच में बहुत निश्चिंत थे। वास्तव में हम अच्छे दोस्त बन गए थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications