माइकल जैकसन पर मुकदमा!

लैंडिस कानूनी तौर पर इस म्यूजिक वीडियो और एक वृत्तचित्र 'मेकिंग ऑफ' से होने वाले लाभ में 50 फीसदी के हिस्सेदार हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक लैंडिस ने पिछले सप्ताह लास एंजेलिस न्यायालय में मामला दायर करते हुए जैकसन पर धोखाधड़ी, दुर्भावना और आक्रामक आचरण का आरोप लगाया था। लैंडिस ने कहा कि उन्हें पिछले चार वर्षो के दौरान वीडियो से अर्जित लाभ में से कोई रकम नहीं दी गई।
यह मुकदमा ऐसे समय हुआ है जब 'थ्रिलर' को एक स्टेज म्यूजिकल में तब्दील करने की घोषणा की गई है। नीदरलैंडर आर्गनाइजेशन के प्रमुख जेम्स एल. नीदरलैंडर ने वीडियो का स्टेज म्यूजिकल तैयार करने के लिए इसके अधिकार खरीद लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











