जैक्सन की विरासत भतीजे ने संभाली
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की विरासत को जिन्दा रखने की जिम्मेदारी उनके भतीजे टीजे जैक्सन ने अपने कंधों पर ली है। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक टीजे जैक्सन ने अपने चाचा की तरह 'मूनवॉकिंग' करने का फैसला करते हुए गायक टेलर डाएन के साथ एक संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेना स्वीकार किया है।
टीजे, माइकल जैक्सन के भाई टीटो जैक्सन के पुत्र हैं। टीजे अगले वर्ष डाएन के साथ संगीत भ्रमण पर निकलेंगे और इस दौरान वह अपने चाचा द्वारा तय प्रिंस जीन लुक की भूमिका में दिखेंगे। यह भूमिका जैक्सन की कल्पना थी।
जैक्सन इस वर्ष लॉस एंजेलिस में होने वाले 'दिस इज इट' कंसर्ट के माध्यम से अपने इस नए चरित्र को दुनिया के सामने पेश करना चाहते थे। इससे पहले उन्होंने इस कांसर्ट के अंतर्गत लंदन में शानदार कार्यक्रम पेश किया था लेकिन लॉस एंजेलिस में कार्यक्रम देने से पहले ही वह दुनिया से विदा हो गए।


Click it and Unblock the Notifications












