आंखें खोलकर सोते थे जैक्सन?

वेबसाइट 'न्यूसॉफदीवर्ल्ड डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक मरे के वकील उनके बचाव के लिए इस आश्चकर्यजनक तथ्य का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तथ्य की पुष्टि के लिए अदालत में जैक्सन की पूर्व पत्नियों और प्रेमिकाओं के बयान लिए जाएंगे। मरे बताना चाहते हैं कि यह जानना कितना मुश्किल था कि जैक्सन सोए हुए हैं या जाग रहे हैं।
इस साल मरे की सुनवाई के दौरान जैक्सन के बच्चों प्रिंस और पेरिस की मां डेबी रॉ, लीजा-मेरी प्रिज्ले और आया ग्रेस रवारांबा से पूछताछ की जाएगी। पचास वर्षीय जैक्सन का प्रोपोफोल दवा की अत्यधिक मात्रा लेने से पिछले साल 25 जून को निधन हो गया था। छप्पन वर्षीय मरे पर जैक्सन की हत्या का आरोप लगा था। दावा किया जा रहा था कि मरे ने ही उन्हें दवा की अतिरिक्त खुराक दी थी।


Click it and Unblock the Notifications