कैंसर से जूझ रहे हैं माइकल जैक्सन
पॉप स्टार माइकल जैक्सन चर्म कैंसर से जूझ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में चिकित्सकों से जांच करवाई थी, जिससे इस बीमारी का पता चला।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार 50 वर्षीय जैक्सन की गर्दन पर कुछ निशान आने के बाद चिकित्सकीय जांच में कैंसर के लक्षण उजागर हुए।
सूत्रों के अनुसार चिकित्सकों ने भरोसा दिलाया है कि जैक्सन को जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। पॉप स्टार जुलाई में लंदन में संगीत कार्यक्रम भी पेश करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications