नीलाम होगा माइकल जैक्सन का दस्ताना
पॉप स्टार माइकल जैक्सन का स्वर्ण जड़ित दस्ताना नीलाम होने वाला है। वर्ष 1983 में जैक्सन ने अपने लोकप्रिय गीत 'बिली जिएन' में यह दस्ताना पहन रखा था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जैक्सन के दस्ताने समेत 2,000 से अधिक वस्तुओं की नीलामी अगले वर्ष 21 अप्रैल से शुरू होगी।
नीलामी की घोषणा बुधवार को की गई। जैक्सन से जुड़ी जिन वस्तुओं की नीलामी होगी, उन वस्तुओं से पॉप के बादशाह को पहले बेहद लगाव था। ये सभी वस्तुएं कैलीफोर्निया के नेवरलैंड में स्थित जैक्सन के घर में है।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय संकट झेल रहे जैक्सन ने कुछ हफ्ते पहले ही नेवरलैंड स्थित अपनी संपत्ति को एक कंपनी के हाथों बेच दिया था।


Click it and Unblock the Notifications