माइकल जैक्सन की एक्स-वाइफ Lisa presley का 54 साल की उम्र में निधन, हैरान कर देगी मौत की वजह!

माइकल जैक्सन का फैन भला कौन नहीं हैं, जब वो जिंदा रहे उन्होने अपने दमदार डांस और शानदार आवाज से लोगों का दिल जीता था। इस वक्त उनसे संबंधित एक खबर सामने आई है जिसको सुनकर आप दुखी हो जाएंगे। खबर है कि माइकल जैक्सन की एक्स-वाइफ लिसा प्रेस्ली का निधन हो गया है। जी हां, लिसा के निधन की चर्चा पूरी दुनिया में है और इसके बाद लगातार लोग सोशल मीडिया पर उनको लेकर दुख व्यक्त कर रहे हैं।
इस खबर की जानकारी सिंगर की मां ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है जिसके बाद इसकी भनक सबको लगी। रिपोर्ट के मुताबिक, लिसा की मृत्यु कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई है।
ये खबर इसलिए भी चौकाने वाली है क्योंकि हाल ही में आयोजित हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में लिसा ने हिस्सा लिया था और उनकी उम्र महज 54 साल थी। लिसा के निधन के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा दुखी हैं और सोशल मीडिया पर लगातार दुख व्यक्त कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि सिंगर की तबियत बिगड़ने के बाद गुरुवार को उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान गायिका की मौत हो गई। लिसा ने अपने करियर में कई शानदार गाने गाए हैं जो कि आज भी छाए रहते हैं और माइकल जैक्सन से उनका संबंध उनको काफी खास बनाता है।
माइकल जैक्सन की बात करें तो वो अपनी करियर के पीक पर थे जब उनका निधन हुआ था। उनकी मौत उनके फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाली थी।


Click it and Unblock the Notifications











