माइकल जैक्सन पर लाखों डॉलर का कर्ज

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक कंपनी 'विनेबल एलएलपी' के वकीलों ने जैक्सन की सम्पत्ति से बकाया शुल्क के 471,103 डॉलर के भुगतान की मांग की है। कंपनी का दावा है कि पॉप गायक ने सितंबर 2006 से जून 2009 के बीच कई मामलों में कंपनी से सलाह ली थी लेकिन उन्होंने इसके लिए पूरे शुल्क का भुगतान नहीं किया था।
पॉप स्टार माइकल जैक्सन नहीं रहे
'विनेबल एलएलपी' अकेली ऐसी कानून कंपनी नहीं है जिसने जैक्सन की सम्पत्ति से भुगतान की मांग की हो। जैक्सन को 2005 में एक बच्चे से छेड़छाड़ के मामले में बचाने वाली लास एंजेलिस की कंपनी 'मीसीरियू एंड यू' के मालिकों का भी कहना है कि गायक ने उसके 341,452 डॉलर का भुगतान नहीं किया था।


Click it and Unblock the Notifications