मरने के बाद भी माइकल ने रचा इतिहास, ट्विटर पर लांच हुआ वीडियो
एक बार फिर से दिवंगत पॉप सिंगर माइकल जैक्सन चर्चा में हैं। लेकिन इस बार विवादों के लिए नहीं बल्कि अपने नये एलबम के लिए। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गुरुवार को जैक्सन की एक नई वीडियो लांच की गई। जैक्सन के ट्विटर अकाउंट ने 'अ प्लेस विद नो होम' नामक एक शार्ट वीडियो रिलीज की। यह सोशल प्लेटफॉर्म पर होने वाला पहला संगीत वीडियो प्रीमियर है।

'अ प्लेस विद नो होम' नामक यह वीडियो ट्विटर पर लांच हुआ पहला संगीत वीडियो है। माइकल जैक्सन के ट्विटर अकाउंट के 15 लाख प्रशंसक हैं। माइकल के फैन के लिए यह बड़ा तोहफा है।
मरने के बाद भी माइकल ने रचा इतिहास, ट्विटर पर लांच किया वीडियो
इससे पहले दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन (एमजे) के बच्चे प्रिंस माइकल (16), पेरिस (15) और ब्लैंकेट (11) ने एक नई डॉक्यूमेंटरी 'रिमेंबरिंग माइकल' में पिता के साथ अपनी जिंदगी के बारे में खुल कर बताया है। उन्हें बहुत ही कम अंदाजा था कि माइकल जैक्सन के उच्च सुरक्षा वाले केलीफोर्निया के नीवरलैंड फार्महाउस के बाहर क्या हो रहा था।
माइकल जैक्सन सेक्स के लिए करते थे कोडवर्ड का प्रयोग, सिमेन को 'डक बटर' और इरेक्शन को ब्राइट लाइट
एमजे की पुत्री पेरिस ने कहा था, "बाहर बहुत सारे बुरे लोग हैं .. (लेकिन) वह हमेशा से हमें सामान्य जीवन देना चाहते थे। हम अपनी उम्र के अधिक बच्चों के बारे में नहीं जानते थे। हम बहुत एकांत में रहते थे। और शायद ही कभी वहां से बाहर निकलते थे। मैं उन्हें कभी भी नहीं भूल पाऊंगी। वह अद्भुत थे।"
माइकल के बड़े बेटे को छह साल की अवस्था तक पिता का नाम भी नहीं पता था। प्रिंस ने कहा, "वास्तव में वह हमें कभी नहीं बताना चाहते थे कि वह कौन हैं। यहां तक कि उन्होंने मुझे अपना नाम माइकल जैक्सन बताने में भी छह साल का समय लगाया। तब तक वह मेरे लिए सिर्फ एक पिता थे।"
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/YlJvMU-5NyA?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications