अभी तक फ्रीजर में है माइकल जैक्सन?
अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन को हॉलीवुड हिल्स में एक अज्ञात जगह पर दफना दिया गया है। लेकिन उनकी मां कैथरीन का कहना है कि लुटेरों से अपने बेटे के शव को बचाने के लिए दफनाया नहीं गया है बल्कि फ्रीजर में रखा गया है।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार जैक्सन के पार्थिव शरीर को हॉलीवुड हिल्स के कब्रगाह में अस्थायी तौर पर दफनाया गया था लेकिन बाद में खबर आई कि उनके पार्थिव शरीर को कड़ी सुरक्षा में एक अन्य कब्रगाह के भूतल में स्थानांतरित कर दिया गया।
कैथरीन जैक्सन के शव को दफनाए जाने के फैसले का विरोध कर रही थीं। क्योंकि उन्हें आशंका है कि लुटेरे पॉप स्टार के शव को कब्र से निकाल सकते हैं।
कैथरीन ने कहा कि उन्होंने जैक्सन के शव को एक गुप्त फ्रीजर में इसलिए रखा है ताकि उसे वह अकेले देख सके।


Click it and Unblock the Notifications











