'नेवरलैंड में दफनाए जाएं जैक्सन'
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के बड़े भाई जर्मेन 'किंग ऑफ पॉप' को फोरेस्ट लॉन में दफनाए जाने से खुश नहीं हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जर्मेन ने एक जर्मनी के टेलीविजन चैनल से कहा कि जैक्सन को जिस प्रकार से दफनाया गया, उससे वह खुश नहीं हैं।
जर्मेन ने कहा, "मैं इससे खुश नहीं हूं। मैं हमेशा से मानता था कि जैक्सन को नेवरलैंड में ही दफनाया जाना चाहिए हालांकि ऐसा नहीं हुआ। मैं खुश नहीं हूं।"
जर्मेन ने कहा कि उनकी इच्छा है कि जैक्सन को फिर से नेवरलैंड में दफनाया जाए क्योंकि यह उनकी अपनी भूमि है।
जैक्सन की मौत 25 जून को हो गई थी। उन्हें तीन सितम्बर को फोरेस्ट लॉन मेमोरियल पार्क में दफनाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications











