जैक्सन शो: टिकटों की धुआंधार बिक्री
पॉप संगीत के सुपर स्टार माइकल जैक्सन के ब्रिटेन में आगामी संगीत कार्यक्रमों की 750,000 टिकटें महज चार घंटे में ही बिक गईं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार जैक्सन ब्रिटेन में कुल 50 कार्यक्रम पेश करेंगे। टिकट खरीदने के लिए जैक्सन के हजारों प्रशंसक जमा हुए थे।
जैक्सन के संगीत कार्यक्रमों की योजना बनाने वाले रैंडी फिलीप ने कहा कि उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि केवल चार घंटे में 750,000 टिकटें बिक जाएंगी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में आगामी कार्यक्रमों को लेकर जैक्सन काफी खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications