इस Pop Star की मौत के 15 साल बाद हुई गंदे बदबूदार मोजे की नीलामी, खरीदने वाले ने दी इतने लाख की कीमत...

Michael Jackson old socks Cost: दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए आज भी याद किए जाते हैं। माइकल जैक्सन की गायकी, अंदाज और उनके डांस मूव्स इतने पॉपुलर हैं कि लोग उनके गानों पर डांस आज भी करना पसंद करते हैं। माइकल जैक्सन के गाने चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो माइकल जैक्सन से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल पॉप स्टार का एक पुराना मोजा सनसनी बन चुका है। 30 जुलाई को माइकल जैक्सन के पुराने मोजे की नीलामी हुई है। जिसकी कीमत जान हर एक के होश उड़ गए हैं।
माइकल जैक्सन का एक पुराना ग्लिटर और क्रिस्टल वाले मोजे की नीलामी बुधवार को फ्रांस में हुई थी। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि पॉप स्टार ने इस मोजे को फ्रांस के नीस के एक कॉन्सर्ट में पहना था। वायरल हो रहे इस मोजे की तस्वीर में देखा जा सकता है कि यह बहुत पुराना मोजा है जिसपर काले पीले धब्बे पड़े हैं। ऐसा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह मोजा 28 साल पुराना है।
नीलामी में लग सकती थी इतनी कीमत
माइकल जैक्सन के लोग इतने दीवाने हैं कि मोजे के मिलते ही लोगों ने इसकी नीलमी की। उम्मीद थी की यह मोजा 3,400 डॉलर से लेकर 4,500 डॉलर के बीच बिक सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ इस मोजे की जब कीमत लगनी शुरू हुई तब यह मोजा उम्मीद से भी ज्यादा कीमत का बिका।
इतने लाख का बिका मोजा
माइकल जैक्सन के मोजे को देखने के बाद लोगों में उत्सुकता जागी और इस नीलामी की कीमत और बढ़ गई। बताया जा रहा है कि यह मोजा $8000 डॉलर यानी कि यह पुराना मोजा 7 लाख रुपये का बिका है।
15 साल पहले हुई थी माइकल जैक्सन की मौत
आपको बता दें कि माइकल जैक्सन की मृत्यु 25 जून 2009 को लॉस एंडिलस में हुई थी। बताया जाता है कि उनके दिल की धड़कन रुक गई थी। माइकल को उनके घर में ही बेहोश पाया गया था जब उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उनकी मौत से उनके फैन्स को एक बड़ा झटका लगा था। उनके फैन्स आज भी उन्हें याद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











