जैक्सन अपने बच्चों के जैविक पिता नहीं

एक वेबसाइट के मुताबिक जैक्सन की पूर्व पत्नी डेबी रो ने भी जिन दो बच्चों को जन्म दिया, वह उनकी जैविक मां नहीं हैं। वह सिर्फ सरोगेट मां हैं जिन्हें बच्चों को जन्म देने के लिए पैसे अदा किए गए थे।
उधर, मंगलवार को जैक्सन की 80 वर्षीय मां कैथरीन जैक्सन को तीनों बच्चे अस्थायी तौर पर सौंप दिए गए।
इस वेबसाइट का कहना है, "हमें पता चला है कि जैक्सन अपने किसी भी बच्चे के जैविक पिता नहीं थे। डेबी भी जन्म दिए अपने दो बच्चों की जैविक मां नहीं हैं।"
वेबसाइट के अनुसार, "बच्चों के जन्म से जुड़े कई सूत्र बताते हैं कि जैक्सन अपने किसी बच्चे के वीर्यदाता नहीं थे। जैक्सन के दो बच्चों को जन्म देने वाली डेबी एक सरोगेट मां हैं जिन्हें भारी रकम अदा की गई थी।"
जैक्सन के तीसरे बच्चे प्रिंस माइकल-2 के बारे में वेबसाइट का कहना है, "हमें बताया गया है कि इस बच्चे की सरोगेट मां को कभी भी यह नहीं बताया गया कि बच्चा किसे सौंपा जाने वाला है। बच्चे के जन्म के तीन दिन बाद जैक्सन के वकील सैन डियागो काउंटी स्थित ग्रॉसमोंट अस्पताल में आए और बच्चे को ले गए।"
उधर, डेबी की वकील मार्टा अल्मली का ने कहा है कि मीडिया में इस तरह आ रहीं खबरें गलत हैं कि उनकी मुवक्किल जैक्सन के दो बच्चों की जैविक मां नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications