जैक्सन पर बनी फिल्म हिट हुई
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के प्रशंसको ने माइकल जैक्सन पर बनी फिल्म का बॉयकाट करने की योजना बनाई थी लेकिन फिल्म को पहले दिन में ही दो करोड़ डॉलर रूपए की कमाई हो गई है।
जून में मृत्यु से पहले के उनके संगीत अभ्यासों पर आधारित वृत्तचित्र 'दिस इज इट' के प्रदर्शन ने पहले ही दिन दो करोड़ डॉलर कमा लिए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए ने 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के हवाले से बताया कि वृत्तचित्र से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 1.27 करोड़ डॉलर और अमेरिका में 74 लाख डॉलर की आमदनी हुई।
सकारात्मक समीक्षाओं और लोगों की प्रशंसा के बाद इसे देखने के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की संभावना देखते हुए सोनी पिक्चर्स ने फिल्म का प्रदर्शन दो सप्ताह तक के लिए बढ़ा दिया है। इस 90 मिनट अवधि के वृत्तचित्र में जैक्सन के 100 घंटों के अभ्यास के दृश्य प्रस्तुत किए गए हैं।
'फोरबीज' पत्रिका ने जैक्सन को इस साल की उन हस्तियों में शुमार किया है जिन्होंने मृत्यु के बाद सर्वाधिक पैसा कमाया। जैक्सन ने इस साल नौ करोड़ डॉलर कमाए हैं जिनमें मृत्यु के बाद कमाए हुए 7.2 करोड़ डॉलर भी शामिल हैं।
बुधवार को जैक्सन के पिता जोई जैक्सन ने घोषणा की कि उनके गृह नगर ग्रे, इंडियाना में माइकल के लिए एक संग्रहालय बनाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











