मां के पास रहेंगे जैक्सन के बच्चे

लॉस ऐंजिलिस के एक न्यायाधीश ने माइकल जैक्सन की माता कैथरीन को, दिवंगत गायक के तीन बच्चों की अस्थायी अभिभावक नियुक्त किया है।
लॉस ऐंजिलिस में बच्चों का अभिभावक बनने के लिए और अपने पुत्र की संपत्ति का नियंत्रण प्राप्त करने के लिए याचिका दी थी, बाद में होने वाली सुनवाई में यह निश्चित किया जाएगा कि यह संरक्षण स्थायी होगा या नहीं।
माइकल जैक्सन के बच्चे, प्रिंस माइकल, पेरिस माइकल कैथरीन और प्रिंस माइकल द्वितीय, क्रमशः बारह, ग्यारह और सात वर्ष के हैं। बृहस्पतिवार को अपने पिता की अचानक मृत्यु के बाद से वह अपनी दादी के पास रह रहे हैं।
दो बड़े बच्चों की माता, डेबरा रो ने संरक्षण के बारे में कोइ टिप्पणी नहीं की है और यह भी पता नहीं है कि वह कहां हैं। जैक्सन के सबसे छोटा बेटे की मां कोई अज्ञात महिला है।
रविवार को लॉस ऐंजिलिस में अश्वेत मनोरंजन टेलीविज़न, बीईटी के वार्षिक पुरस्कार समारोह में, फ़िल्म और टेलिविज़न कलाकारों ने पौप गायक को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजली दी। उस सम्मेलन में उपस्थित व्यक्तियों का कहना था कि वह अभी भी गायक की अचानक मृत्यु से स्तब्ध हैं।


Click it and Unblock the Notifications