खाने के शौकीन थे माइकल जैक्सन: जन्मदिन स्पेशल
माइकल की पसंदीदा ड्रिंक की बात की जाए तो उन्हें मिनरल वाटर पीना बहुत पसंद था उनकी फेवरेट मिनरल वाटर कंपनी थीं इविआन और पेरिर इसके अलावा औरेंज जूस, गाजर का जूस, फ्रूट स्मूदीस और बादाम मिल्क भी उन्हें काफी पसंद था। अपने डांस कॉन्सर्ट के समय अधिकतर वो अपने साथ गैटोरेड (एथिलीट्स के लिए बनाई गई ड्रिंक) की बोतल रखते थे।
एक सच्चे अमेरिकन की तरह उन्हें कैन्टकी फ्राइड चिकन यानी केएफसी बहुत पसंद था साथ ही मैक्सिकन फूट खासतौर पर चीस क्वैसादिल्ला, जैपनीस सुशी, पिज्जा, फिश, पॉपकार्न, रोस्टेड फ्लेक और मिल्क उनके पसंदीदा थे।
सिर्फ नॉन वैजीटैरियन खाना ही माईकल को पसंद नहीं था बल्कि उनका खाना स्वास्थ्य वर्धक बींस, वैजीटेरियन लसागने, ब्रोकली, ताजा फल और टोफू से भी भरपूर होता था। उन्हें ऑर्गेनिक और सोय से भरपूर खाना बहुत पसंद था।
उन्हें भारतीय खाना भी कभी कभी अच्छा लगता था और उनका फेवरेट इंडियन रेस्टोरेंट था चक्र जो की लॉस एजेंल्स के बेवर्ली हिल्स में स्थित है। इन सबसे अलावा उन्हें बिस्कुट और आईस क्रीम भी काफी पसंद थीं।


Click it and Unblock the Notifications
