लंदन में कार्यक्रम करेंगे माइकल जैक्सन

वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को यूके' के मुताबिक 50 वर्षीय जैक्सन पिछले कुछ वर्षो से गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। इस बीच उन पर बाल उत्पीड़न का भी आरोप लगा। अब वह अपना करियर से फिर से संवारना चाहते हैं और लंदन में कार्यक्रम पेश करने को लेकर वह आयोजकों से बात कर रहे हैं।
एक सूत्र ने बताया, "पॉप गायिकी के इतिहास में यह सबसे बड़ी वापसी होगी। जैक्सन की प्रतिष्ठा को लेकर जो सवाल है उसकी किसी को परवाह नहीं है। आयोजकों को पूरा भरोसा है कि लोग पूरी दुनिया से जैक्सन को देखने के लिए एकत्र होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications