अपनी चीजें नीलाम नही करेंगे जैक्सन
पॉप स्टार माइकल जैक्सन से जुड़ी कुछ वस्तुओं की नीलामी से पॉप स्टार खुश नहीं हैं और इसके खिलाफ उन्होंने अदालत में अर्जी दायर की है।
वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार जूलियन नीलामी घर जैक्सन के दस्ताने और मौजे की नीलामी कर रहा है, जिसे उन्होंने फिल्म 'एडवर्ड सिसोरहैंड्स' में पहना था।
जैक्सन के वकील ने कहा कि जूलियन नीलामी घर को पॉप स्टार के निजी वस्तुओं को नीलाम करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कई बार कहने के बाद भी नीलामी घर ने जैक्सन को उनका सामान नहीं लौटाया।


Click it and Unblock the Notifications