भारी कर्ज ने ली जैक्सन की जान!
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की मृत्यु किसी और कारण से नही बल्कि अत्यधिक कर्ज में होने से हुई। उनके एक करीबी दोस्त और फिल्म 'इनक्रेडिबल हल्क' के स्टार लो फेरिग्नो का कहना है कि 40 करोड़ डॉलर के कर्ज में डूबने की वजह से ही जैक्सन की मौत हुई।
जैक्सन की 25 जून को लास एंजेलिस में मौत हो गई थी। उनकी मौत को लेकर यह रहस्य अब तक बना हुआ है कि मौत की असली वजह क्या थी।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक फेरिग्नो ने कहा, "वह बहुत ज्यादा तनाव में थे। मेरा मानना है कि तनाव ने उनकी जान ले ली। उन पर 40 करोड़ डॉलर का कर्ज था। कर्ज ने उन्हें बहुत तनाव में डाल दिया था।"
वर्ष 1995 से जैक्सन के मित्र फेरिग्नो ने कहा, "फरवरी महीने में उनकी पांच घंटे तक चिकित्सा जांच चली थी जिसमें सब कुछ ठीक था। परंतु जैक्सन और फिट होना चाहते थे।"
उन्होंने कहा, "वह हमेशा शाम में भोजन करते थे। सुबह उठने के बाद से वह पूरे दिन कुछ भी नहीं खाते थे। वह हमेशा शाकाहारी भोजन ही करते थे।"
फेरिग्नो ने कहा, "मैं मई के आखिर तक उनके साथ था और उस समय तक वह बिल्कुल ठीक थे। उस समय उनके दवाओं के सेवन करने का कोई संकेत मुझे नहीं मिला था।"


Click it and Unblock the Notifications