बेडरूम के बाहर सेक्‍स अलार्म लगाकर यौन उत्‍पीड़न करते थे माइकल जैक्‍सन

लॉस एंजिलिस। मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्‍सन की मौत के बाद भी विवादों से नाता खत्‍म नहीं हुआ है। इस बार नृत्य निर्देशक वेड रॉबसन ने माइकल जैक्‍सन पर आरोप लगाया है कि वह बच्‍चों का यौन उत्‍पीड़न करते समय शयनकक्ष के बाहर अलार्म लगा लेते थे जिससे कि वो पकड़े ना जाए। वेड रॉबसन ने जैक्‍सन के खिलाफ वर्ष 2005 में उत्‍पीड़न के मुकदमे के दौरान अपना उत्‍पीड़न किये जाने से इंकार किया था।

मगर हाल ही में उन्‍होंने जैक्‍सन की संपत्ति में हिस्‍से की मांग करते हुए माइकल पर आरोप लगाया कि वर्ष 1990 में जब उनकी उम्र 7 साल की थी तो माइकल जैक्‍सन ने उनका यौन उत्‍पीड़न किया था।

 Michael Jackson
मालूम हो कि नृत्य निर्देशक वेड रॉबसन की उम्र वर्तमान में 30 साल है। रॉबसन ने संशोधित शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्‍होंने कहा है कि जब भी कोई माइकल जैक्‍सन के कमरे के 30 फुट के इलाके में आता था तो अलार्म उन्‍हें इस बात का संकेत दे देता था।

रॉबसन ने बताया कि माइकल ने अपने बेडरूम के दरवाजे पर 'DO NOT DISTURB' का बोर्ड लगाया था। इसके अलावा रॉबसन ने ये भी दावा किया है कि वो कई बार माइकल के साथ उनके बेडरूम में सो चुके हैं और उस दौरान जैक्‍सन उन्‍हें ब्‍लू फिल्‍म दिखाते थे।

रॉबसन के अनुसार जैक्सन ने उनसे कहा था कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन कोई उनकी बात नहीं समझेगा और उन्हें अपना मुंह बंद रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2005 में उन्होंने जैक्सन के पक्ष में इसलिए गवाही थी क्योंकि गायक ने उनका ब्रेनवॉश कर दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X