माइकल जैक्सन की तबियत ठीक हुई!
पॉप सुपरस्टार माइकल जैक्सन के एक मित्र और विपणन प्रबंधक का कहना है कि उनके दोस्त और पश्चिमी संगीत के बेताज बादशाह के स्वास्थ्य में गिरावट नहीं आ रही है बल्कि उसमें पहले की तुलना में काफी सुधार हुआ है।
टॉम्हे टॉम्हे का कहना है कि माइकल जैक्सन ने संगीत की दुनिया से कुछ दिनों का आराम अपने बच्चों की खातिर लिया था। वह अपने तीन बच्चों-11 साल के प्रिंस, 10 साल की पेरिस कैथरीन और पांच साल के प्रिंस माइकल द्वितीय की अच्छी देखरेख करना चाहते थे और यही कारण है कि उन्होंने संगीत जगत से दूरी बना ली थी।
टॉम्हे के मुताबिक जैक्सन अब फिर से संगीत की दुनिया में लौट आए हैं और जुलाई में होने वाले भव्य कार्यक्रम के साथ जोरदार वापसी कर अपने स्वास्थ्य के बारे में बेकार की बातें करने वालों को जोरदार जवाब देंगे।
टॉम्हे ने कहा, "जैक्सन अपने स्वास्थ्य के बारे में की जा रही बेकार और अंतहीन बातों को खत्म करना चाहते हैं और यही कारण है कि उन्होंने जुलाई में लंदन में एक भव्य कार्यक्रम रखा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











