माइकल जैक्सन को फेफड़े की गंभीर बीमारी
अमेरिकी मीडिया ने खबर दी है कि 'किंग ऑफ पॉप' का ओहदा हासिल कर चुके विख्यात पॉप स्टार माइकल जैक्सन फेफड़े की घातक बीमारी से पीड़ित हैं।
जैक्सन को 'अल्फा-1 एंटीट्राइप्सिन डेफिशिएंसी' नाम की बीमारी है, जो बहुत कम लोगों को होती है। यह अनुवांशिकी से जुड़ी बेहद घातक बीमारी है। ऐसा कहा जा रहा है कि 50 वर्षीय जैक्सन जल्द ही अपना फेफड़ा प्रत्यारोपण करवाएंगे।
जैक्सन पर किताब लिखने वाले इयान हालपेरिन के मुताबिक, "जैक्सन चार साल से फेफड़े की घातक बीमारी से पीड़ित हैं। उन्हें अपना फेफड़ा बदलना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इस बीमारी के कारण उनकी जान भी जा सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications