अभी तक दफनाएं नही गए जैक्सन!

By Staff

पॉप स्टार माइकल जैक्सन को गुजरे हुए दो सप्‍ताह से भी अधिक हो चुका है लेकिन अभी तक उनका अंतिम संस्‍कार नही किया जा सका है। उनके परिजनों में उनके अंतिम संस्कार के स्थान को लेकर काफी मतभेद चल रहा है।

एक चैनल के मुताबिक जैक्सन के अंतिम संस्कार से जुड़ी योजनाओं को लेकर अभी भी रहस्य बरकरार है। मंगलवार के स्मृति समारोह के बाद उनके ताबूत को किसी अज्ञात स्थान पर रखा गया है।

दरअसल, जैक्सन के भाई चाहते हैं कि उन्हें नेवरलैंड में दफनाया जाए जहां कभी जैक्सन का भव्य आवास हुआ करता था। उनके भाई इसके लिए प्रशासन ने अनुमति लेने का प्रयास भी कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्‍त माइकल का मष्तिष्‍क अभी भी चिकित्‍सकों की प्रयोगशाला में है। चिकित्‍सक उनके मष्तिष्‍क का अध्‍ययन कर रहें है ताकि मृत्‍यु के अन्‍य कारण जान सकें। माइकल के पिता चाहते है कि उन्‍हें पूरे शरीर के साथ दफनाया जाए।

वहीं चैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि जैक्सन की मां कैथरीन जैक्सन किसी दूसरे स्थान पर अपने बेटे को दफन कराना चाहती हैं। वह जैक्सन की उस इच्छा को पूरा करना चाहती हैं जो उन्होंने वर्ष 2005 में बच्चों के शोषण संबंधी आरोपों से बरी होने के बाद व्यक्त की थी। जैक्सन दोबारा कभी अपने आवास नहीं लौटना चाहते थे।

उधर, अधिकारियों ने कहा कि उनसे किसी ने भी नेवरलैंड में जैक्सन के अंतिम संस्कार के बारे में संपर्क नहीं साधा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X