जैक्‍सन की वसीयत में पिता का नाम नही

By Staff

Michael Jackson
दिवंगत माइकल जैक्‍सन ने अपनी वसीयत में अपने पिता जो जैक्‍सन के लिए कुछ भी नहीं छोड़ा है। वह अपनी संम्‍पत्ति से अपने पिता को मरहूम रखना चाहते थे। कहा जाता है कि बचपन में पिता ने उनके साथ काफी दुरर्व्‍यवहार किया था।

अखबार 'वॉल स्ट्रीट जर्नल" की खबर के मुताबिक जैक्सन के पुराने वकील जॉन ब्रांका ने पॉप सितारे की वसीयत होने का दावा किया है। हालांकि जेक्सन परिवार के मौजूदा वकील एल लोंडेल मैकमिलन ने कहा है कि परिवार ने वसीयत को नहीं देखा है, न ही हमारे सामने किसी ने यह वसीयत पेश की है।

ब्रांका 1980 से 2002 के बीच जैक्सन के वकील रहे थे। उन्होंने वसीयत की जानकारी देते हुए दावा किया है कि माइकल ने मौत के एक हफ्ते पहले फिर से उसे अपना वकील बनाया था। ब्रांका गुरुवार को लॉस एंजिलिस कोर्ट में यह वसीयत पेश कर सकते हैं, जो वर्ष 2002 की बताई गई है।

खबर के मुताबिक माइकल पर 50 करोड़ डॉलर (2,395 करोड़ रुपए) का कर्ज है, लेकिन अनुमान है कि उनकी संपत्ति इससे कहीं अधिक करीब 70 करोड़ डॉलर (3,353 करोड़ रुपए) है।

माइकल के तीन में से दो बच्चे, 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस माइकल और 11 वर्षीय बेटी पैरिस की मां उनकी पूर्व पत्नी डैबी रो हैं. तीसरा बच्चा 7 वर्षीय प्रिंस माइकल द्वितीय की मां की पहचान पर परस्पर विरोधी रिपोर्टें हैं और उनकी पहचान ज़ाहिर नहीं है.

इस बीच, समाचार हैं कि शुक्रवार को माइकल जैक्सन का पार्थिव शरीर कैलिफ़ोर्निया के उनके 'नैवरलैंड' नामक आवास पर दर्शनार्थ रखा जाएगा. 1987 में ख़रीदे इस स्थल को माइकल ने अपने बालसुलभ कौतूहल के अनुरूप एक मनोरंजन पार्क का रूप दे दिया था.

माइकल के प्रशंसक उन से जुड़े अनेक स्थलों पर उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि प्रस्तुत कर रहे हैं। न्यूयॉर्क के अपोलो थिएटर में, जहां उनके कार्यजीवन की शुरुआत हुई थी, उपस्थित लोगों ने माइकल की स्मृति में कुछ क्षणों का मौन रखा। मौन के क्षण की घोषणा करते हुए जैक्सन-परिवार के मित्र नागरिक अधिकार नेता रैवरैंड ऐल शार्पटन ने कहा, "आइए हम सिर झुकाकर पॉप-सम्राट, आशाओं के राजकुमार, अपने भाई माइकल जैक्सन को अपनी गहनतम श्रद्धांजलि अर्पित करें। "

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X