जैक्सन की फिल्म का बहिष्कार करेंगे
दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के प्रशंसक उनकी नई फिल्म 'दिस इज इट' का बहिष्कार करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह फिल्म केवल पैसा कमाने के लिए बनाई गई है।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक प्रशंसकों का कहना है कि फिल्म में जैक्सन के अंतिम दिनों के खराब स्वास्थ्य और मृत्यु से पहले उनकी संगीत की दुनिया में वापसी के संघर्ष का कोई जिक्र नहीं है।
इतना ही नहीं, उनके परिवार के सदस्य भी जैक्सन के पिता जोई और बहन ला टोया के दावे से नाखुश हैं कि फिल्म में सोनी पिक्चर्स द्वारा जैक्सन की जगह उनके जैसे दिखने वाले किसी अन्य शख्स को दर्शाया।


Click it and Unblock the Notifications