जैक्सन के हत्यारे का पता चलने से खुश हुए परिवार वाले

आपको बता दें सोमवार को लॉस एंजेलिस की एक अदालत ने पॉप गायक माइकल जैक्सन के निजी चिकित्सक कोनार्ड मरे को गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया। अब मरे को सजा 29 नवंबर को सुनायी जायेगी। लास एंजेलिस काउंटी कोरोनर कार्यालय ने कहा है कि नशीली दवा प्रोपोफॉल की अधिक मात्रा लेने से पॉप संगीत के बादशाह जैक्सन की मौत हुई। कोर्ट के मुताबिक माइकल की मौत एक दवा के ओवरडोज के कारण हुई। जिसके बाद मरे को चार साल की सजा सुनायी जा सकती है।
गौरतलब है कि 25 जून 2009 को पॉप म्यूजिक की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन का देहांत हो गया था। जिस समय माइकल ने अंतिम सांस ली, उस समय माइकल लंदन में एक म्यूजिक शो करने जा रहे थे। लेकिन उसके पहले ही माइकल को मृत पाया गया था। माइकल के शव को पोस्टमार्टम भी दो बार हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











