जैक्सन के जीवन पर फिल्म बनेगी!
दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन के जीवन के अंतिम दिनों को लेकर सोनी एक फिल्म बनाने जा रही है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जीवन के अंतिम दिनों में जैक्सन लंदन में अपने संगीत कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे। सोनी उसी समय के वीडियो फुटेज को लेकर फिल्म बनाने की योजना बना रही है। ये वीडियो फुटेज 80 घंटे से भी अधिक हैं।
माना जा रहा है कि जैक्सन के इन वीडियो फुटेज का अधिकार हासिल करने के लिए सोनी को पांच करोड़ डॉलर से अधिक की रकम अदा करनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications