जैक्सन के चिकित्सक ने सच बताया
पॉप स्टार माइकल जैक्सन की मौत के बाद उनके निजी चिकित्सक कोनार्ड मरे ने पहली बार सार्वजनिक बयान देते हुए कहा है कि उन्होंने पुलिस को सच्चाई बता दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक वेबसाइट 'यू ट्यूब' पर जारी अपनी एक मिनट की वीडियो में मरे ने कहा, "मैं जो कुछ भी कर सकता था , मैंने किया। मैंने सच बता दिया और मुझे विश्वास है कि सच सामने आएगा।"
वीडियो में मरे ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्होंने पुलिस को क्या बताया है। उन्होंने जैक्सन की मौत और अपने ऊपर लग रहे आरोपों के बारे में भी कुछ नहीं बोला है।
गौरतलब है कि विगत 25 जून को जैक्सन की मौत के बाद से मरे संदेह के घेरे में हैं। पुलिस उनसे दो बार पूछताछ भी कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











