आखिरकार माइकल के हत्यारे मरे को हुई 4 साल की सजा

मालूम हो कि लॉस एंजेलिस की एक अदालत ने किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन का हत्यारा उनके डॉक्टर मरे को बताया था। कोर्ट का कहना था कि माइकल की मौत एक दवा के ओवरडोज के कारण हुई। जिसके बाद मरे को चार साल की सजा सुनायी जा सकती है और जिसे आज सुना दिया गया। कोर्ट के इस फैसले के बाद माइकल के परिवार में एक राहत देखी गयी थी।
गौरतलब है कि 25 जून 2009 को पॉप म्यूजिक की दुनिया के बेताज बादशाह माइकल जैक्सन का देहांत हो गया था। जिस समय माइकल ने अंतिम सांस ली, उस समय माइकल लंदन में एक म्यूजिक शो करने जा रहे थे। लेकिन उसके पहले ही माइकल को मरणासन्न स्थिति में पाया गया था। लास एंजेलिस काउंटी कोरोनर कार्यालय ने कहा था कि नशीली दवा प्रोपोफॉल की अधिक मात्रा लेने से पॉप संगीत के बादशाह जैक्सन की मौत हुई। जिस समय माइकल की मौत हुई तब वो मात्र 58 साल के थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फैसले के तुरंत बाद मरे को हथकड़ियां लगाकर जेल में भेज दिया गया था। छह सप्ताह की सुनवाई के बाद सात पुरुषों और पांच महिला जजों वाली जूरी ने जैक्सन की मौत के लिए मरे को गैरइरादतन हत्या का दोषी करार दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











