माइकल जैक्सन को कैंसर नहीं है
पॉप स्टार माइकल जैक्सन के प्रवक्ता ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि पॉप स्टार चर्म कैंसर से जूझ रहे हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफ्र्स्ट डॉट कॉम' के अनुसार पहले कहा गया था 50 वर्षीय जैक्सन की गर्दन पर कुछ निशान उभरने के बाद चिकित्सकीय जांच में उनके कैंसर पीड़ित होने का पता चला।
जैक्सन के प्रवक्ता थोम ने कहा, "यह रिपोर्ट गलत है। पॉप स्टार को कैंसर नहीं है। वह पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।"
पॉप स्टार जुलाई में लंदन में संगीत कार्यक्रम भी पेश करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications