बिना मस्तिष्क के दफन होगें जैक्सन

डेलीमेल डॉट को यूके की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉस एंजेल्स कोरोनर ऑफिस में अंत्यपरीक्षण के बाद जैक्सन का मस्तिष्क आगे की जांच के लिए शव से अलग कर लिया गया। आगे की जांच में इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि उन्होंने कौन सा ड्रग लिया था। जैक्शन का परिवार उनके अंतिम संस्कार को टालना नहीं चाहता था। लिहाजा परिवार ने शव को बगैर मस्तिष्क के ही दफनाने का निर्णय लिया।
जैक्सन के नेवरलैंड फार्म में उनका अंतिम संस्कार किए जाने की अनुमति न मिल पाने के बाद अब उन्हें लॉस एंजेल्स काउंटी के ग्लेंडेल में स्थित फॉरेस्ट लान मेमोरियल पार्क में दफनाया जा रहा है।
आगे की जांच मस्तिष्क के कड़ा होने से पहले नहीं की जा सकती थी। इस जांच के जरिए इस बात की जानकारी मिलने की संभावना है कि उन्होंने पूर्व में किसी ड्रग या शराब की अधिक मात्रा ली होगी, जिसके कारण उनकी मौत हुई हो।


Click it and Unblock the Notifications











