माइकल जैक्सन के साथ रहेगा जादूगर
ब्रिटेन में संगीत कार्यक्रम पेश करने वाले प्रसिद्ध पॉप गायक माइकल जैक्सन के साथ अब एक जादूगर भी नजर आएगा।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार जैक्सन के संगीत कार्यक्रमों में जादूगर डेविड कॉपरफिल्ड अपनी कला से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
डेविड से जैक्सन की मुलाकात कैलीफोर्निया में हुई थी। जैक्सन के करीबी मित्रों के अनुसार पॉप स्टार जादू के दीवाने हैं। ब्रिटेन में अपने बहुप्रतिक्षित संगीत कार्यक्रमों के दौरान जैक्सन जादूगर डेविड की अधिक से अधिक सहायता लेंगे। उन्होंने इसके लिए डेविड को बड़ी रकम अदा की है।


Click it and Unblock the Notifications