एक बार फिर आएंगे किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन

इस फिल्म में उनके व्यक्तित्व के हर पहलुओं को दिखाया जाएगा। अगर आपको याद होगा तो माइकल पर 2005 में बाल यौन उत्पीड़न के आरोप भी लगे थे तब जैक्सन और उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका था। लेकिन फिर भी उनके परिवार ने माइकल का साथ दिया और इस परेशानी का डट कर मुकाबला किया।
माइकल जैक्सन: द लाइफ ऑफ एन आइकॉन नाम की इस फिल्म का निर्देशन एंड्रयू इस्टेल कर रहे हैं। यही नहीं इस फिल्म के निर्माता जैक्सन के बचपन के दोस्त डेविड गेस्ट हैं। फिल्म में जैक्सन पर बाल यौन उत्पीड़न मुकदमे के सिलसिले में उनके 50 से ज्यादा करीबी दोसेतों और परिवार के लोगों के साथ की गई बातचीत दिखाई गई है।
इन सबके अलावा इस फिल्म में जैक्सन के संगीत करियर, उनके पिता जैक्सन 5 के साथ संबंध और 2009 में उनकी अचानक हुई मौत को और भी करीब से फिल्माया जाएगा। माइकल के बचपन के साथी रहे गेस्ट ने कहा कि उनकी फिल्म जैक्सन के असल ज़िंदगी का कहानी रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications











