MET Gala 2025 का सबसे रिस्की आउटफिट, 58 साल की हसीना ने उड़ाए सबके तोते

Halle Berry MET Gala 2025: मेट गाला 2025 की तस्वीरों से सोशल मीडिया गुलजार हो चुका है। जहां फैंस सेलेब्स के लुक के लिए बेहद एक्साइटेड थे तो वहीं अब सभयी सेलेब्स से लुक्स सामने आ चुके हैं। इस बार सबसे बोल्ड और रिस्की आउटफिट्स का टाइटल 58 साल की हैली बैरी ने अपना नाम कर लिया है।
हैली बैरी ने हद से ज्यादा रिवीलिंग और रिस्की आउटफिट्स कैरी किए थे। अभिनेत्री लगभग एक दशक की अनुपस्थिति के बाद सोमवार शाम (5 मई) को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में 2025 मेट गाला में फैशन की सबसे बड़ी रात में लौटीं।
हैली बैरी आखिरी बार 2017 में इस कार्यक्रम में दिखाई दी थीं, जो गाला में उनकी पहली उपस्थिति भी थी। 8 सालों के लंबे इंतजार के बाद इस बार हैली मेट गाला में छा गई हैं।
हैली ने लाक्वान स्मिथ का डिज़ाइनर क्रिएशन पहना था, साथ ही कार्टियर का एक स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस और जेनिफर बेहर का हेडपीस पहना था जो उनकी ड्रेस और लुक को और ज्यादा खास बना रहा था


Click it and Unblock the Notifications











