MetGala 2024 में हसीना का हाल देख बढ़ी पति की चिंता,बार बार सही करता रहा कपड़े लेकिन फिर भी नहीं मानी एक्ट्रेस

Met gala 2024 Rita Ora: रीटा ओरा को हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित हुए मेट गाला 2024 में देखा गया। यहां पर वह अपने पति तायका वेटिटी के साथ पहुंची। मेट गाला के रेड कार्पेट पर वह बेहद ही आकर्षक लुक के साथ अपने अंडरवियर को छोड़कर आ गई। वह इस न्यूड बॉडी सूट में भी काफी आकर्षक नजर आ रही थी।
रीटा ओरा के पति तायका वेटिटी ने रेड कार्पेट पर अपनी पत्नी की ड्रेस को ठीक करने में उनकी मदद की। इस दौरान रीटा ओरा कलरफुल मोतियों से जड़ी हुई ड्रेस को पहनकर इस इवेंट में पहुंची। इसी के अलावा हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि उनकी ड्रेस पर मोती पहले और दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व के हैं और वह दुनिया भर से प्राप्त किए गए हैं।
रीटा ओरा ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यूड हिल्स और एक सोने के बैग को भी कैरी किया हुआ था। इस ड्रेस में वह सेमी न्यूड नजर आ रही थी और उनके पति भी उनके पीछे-पीछे चलते हुए नजर आए। इसी के अलावा रीटा को इस दौरान पति के साथ लिप लॉक करते हुए भी देखा गया। जिसकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी।
रीटा ओरा की एक अन्य तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके पति उनके हाथ पकड़ कर उन्हें ले जा रहे हैं और पीछे की तरफ से इस तस्वीर को क्लिक किया गया है। जिसमें सांप देखा जा सकता है कि उन्होंने न्यूड कलर की एक ड्रेस पहनी हुई है और इसके ऊपर से कलरफुल स्पार्कल वाली ड्रेस को वियर किया है। इससे उनकी ड्रेस काफी ज्यादा आकर्षक लग रही है।


Click it and Unblock the Notifications













