मेरिल को निर्माता ने बदसूरत माना!
ऑस्कर विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप को वर्ष 1976 में फिल्म 'किंग कांग' में सिर्फ इसलिए काम नहीं दिया गया, क्योंकि निर्माता डिनो डी लारेंटिस का मानना था कि वे किरदार के लिहाज से बदसूरत थीं।
वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' के मुताबिक स्ट्रीप इटली के एक ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता के साथ ऑडिशन के लिए गई थीं लेकिन लारेंटिस उनकी खूबसूरती से प्रभावित नहीं हुए।
स्ट्रीप ने कहा, "उन्होंने अपने बेटे से कहा कि यह बैठक किसने आयोजित की थी। यह लड़की बदसूरत है तो इसे मेरे पास क्यों लाया गया?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











