Golden Globes : मेरिल स्ट्रीप ने साधा डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना
गोल्डन ग्लोब्स 2017 में स्पीच देते हुए मेरिल ने डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाधा साधा है।
आज हर जगर बस गोल्डन ग्लोब्स 2017 की ही गूंज है। इस ईवेंट में बहुत सी दिलचस्प बातें देखने को मिली। सबसे दिलचस्प थी हॉलीवुड एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप की स्पीच। अपनी स्पीच में मेरिल ने डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाधा साधा है। इस ईवेंट में मेरिल को 'सेसिल बी' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जब मेरिल स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंचीं तो अपनी स्पीच में डोनाल्ड ट्रंप में बरस गईं। मेरिल ने कहा ''हॉलीवुड हम जैसे बाहरी लोगों से मिलकर बना है, अगर अाप हम सभी को बाहर कर देंगे तो आपके पास मार्शल आर्ट्स और फुटबॉल के अलावा कुछ नहीं बचेगा..जोकि आर्ट नहीं है।''
मेरिल ने कहा कि वो खुद न्यू जर्सी में पली-बढ़ी हैं जबकि सारा पॉलसन, सारा जेसिका पार्कर, एमी एडम्स, नताली पोर्टमैन, रूथ नेगा, वायोला डेविस, देव पटेल और रेयान रेनॉल्ड्स सभी अलग-अलग स्थानों पर जन्मे हैं। इन सबके बर्थ सर्टिफिकेट कहां है।''


Click it and Unblock the Notifications











