मैन इन ब्लैक के आगे बॉलिवुड फेल

न्यूयार्क में भी मैन इन ब्लैक 3 ने हाल में रिली़ज़ हुई फिल्म- दि एवेन्जर्स को पीछे छोड़कर हर शहर में कुल 202 मिलियन डॉलर का बिज़नेस किया है।
इसके साथ ही रिलीज़ हुई यू टीवी मोशन पिक्चर्स और वॉल डिज़नी की एनिमेटेड फिल्म अर्जुन: दि वॉरियर और हेमेन्द्र आरन की ये खुला आसमान का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन बहुत ही ठंडा रहा। और मैन इन ब्लैक 3 के आगे ये फिल्मे दूर दूर तक कहीं नज़र नहीं आईं।
25मई को रिलीज़ हुई हॉलिवु़ड फिल्म “मेन इन ब्लैक 3" हॉलिबुड फिल्म मैन इन ब्लैक का तीसारा सीक्वल है। हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज़ हुई यह फिल्म थ्री डी में बनी थी। इस फिल्म के निर्देशक हैं बैरी सोनेनफिल्ड, इस फिल्म में लोकप्रिय अभिनेता विल स्मिथ, टॉमी ली जोंस और जोश ब्रोलिन की तिकड़ी है इन तीनों के अलावा दूसरी तिकड़ी है संगीत के क्षेत्र की. यानि तीन गायक व गायिका भी हैं इस फिल्म में. जिसमें से एक तो हैं लोकप्रिय पॉप गायक पिटबुल, दूसरे हैं युवाओं के दिलों की धडकन जस्टिन बीबर और तीसरी हैं जय हो (फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर) फेम गायिका पूसी कैट डॉल।
सबसे पहले सन 1997 में और फिर 2002 में बनी फिल्म 'मैन इन ब्लैक' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था और अब फिर इसी कड़ी की तीसरी फिल्म “मैन इन ब्लैक 3" में पॉप गायक पिटबुल ने विशेष रूप से 'बैक इन टाइम' गीत गाया है। 10 साल बाद आ रही सोनी पिक्चर्स की इस फिल्म 'मैन इन ब्लैक ३' में निर्देशक बैरी सोंनेनफेल्ड दो धमाको को एक साथ लेकर आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











